होमराजनीतिDelhi News: दिल्ली में लक्ष्मीबाई की...

Delhi News: दिल्ली में लक्ष्मीबाई की मूर्ति, कौन नहीं चाहता? हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कैसे रुका काम

Delhi News: पुलिस प्रशासन अगर समय रहते एहतियात न बरते तो एक फेक मैसेज कैसे कानून व्यव्सस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है, इसकी ताजा मिसाल है दिल्ली के सदर बाजार स्थित ईदगाह के पास DDA पार्क में रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाए जाने का मामला है. जिसपर विवाद होने के बाद फिलहाल मूर्ति लगाने का काम रोकना पड़ गया और ईदगाह के नजदीक बने पार्क के पास बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती और बैरिकेडिंग कर दी गई है और एमसीडी ने आकर काम रुकवा दिया है.

वैसे शुक्रवार को जुमे की नमाज थी ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए. साथ ही एहतियातन पार्क की ओर जाने वाले रास्‍तों को भी बंद रखा गया. दरअसल, गुरुवार को स्‍थानीय स्‍तर पर एक गलत मैसेज व्‍हाट्सएप पर सर्कुलेट किया गया था कि आज शाम को 4 बजे ईदगाह पर पहुंचना है क्योंकि ईदगाह की जमीन पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाई जा रही है. लेकिन पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए कहा कि सदर बाजार इलाके में किसी को भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई है और कल से ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया.

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

खबरों के मुताबिक उत्‍तरी दिल्ली में ईदगाह इलाके में हाईकोर्ट के आदेश पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति डीडीए लगा रहा है और मूर्ति को स्‍थापित करने का काम चल रहा था. तभी सोशल मीडिया पर एक फेक मैसेज लोगों के बीच सर्कुलेट हुआ जिसके बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे. जबकि पुलिस ने इसके लिए कोई इजाजत नहीं दी थी. धरना देने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं. जिन्हें पुलिस ने समझाया तब जाकर स्थिति सामान्‍य बनी. पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने वॉट्सऐप ग्रुप्स में मैसेज करके लोगों को ईदगाह में जमा होने के लिए उकसाया था.।

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार से मिले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

इस मामले पर सियासत भी शुरू हो गई है. BJP ने आम आदमी पार्टी पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह परियोजना PWD और MCD की ओर से प्रस्तावित की गई थी जो दिल्ली सरकार के तहत आते हैं. वहीं AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि BJP झंडेवालान इलाके में RSS कार्यालय के बाहर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा को हटाने की साजिश कर रही है.

हाईकोर्ट की कड़ी फटकार

गौरतलब है कि ये पार्क ईदगाह मैदान के ठीक सामने पड़ता है और ईदगाह की मैनेजमेंट कमेटी इस पार्क पर अपना दावा ठोक रही थी. लेकिन तब दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि ईदगाह कमेटी का यह दावा करना कानून के मुताबिक नहीं है और ईदगाह कमेटी की याचिका सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाली है. हाईकोर्ट ने कहा कि ईदगाह की संपत्ति में पार्क शामिल नहीं है क्योंकि यह डीडीए के अंतर्गत आता है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही 25 सितंबर को पार्क में खुदाई का काम शुरू हुआ था.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी