होमबड़ी खबरFarmer Law: कंगना रनौत के बयान...

Farmer Law: कंगना रनौत के बयान पर मंत्री चिराग पासवान बोले- ‘मैं उनसे नाराज नहीं हूं वह न केवल एक…’

Farmer Law: बीजेपी के सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. उन्होंने बीते दिनों एक बयान में मोदी सरकार से कृषि कानूनों को फिर से लागू करने की मांग कर दी थी. हरियाणा चुनाव के बीच बीजेपी के लिए उनका यह बयान मुसीबत बनता नजर आ रहा है. हालांकि पार्टी ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया है. लेकिन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इसपर प्रतिक्रिया दी.

चिराग पासवान उत्तर प्रदेश में एक पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे. तभी उनसे कंगना रनौत के बयान पर सवाल हुआ तो केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मैं कंगना से नाराज नहीं हूं. वह न केवल एक कलाकार हैं, बल्कि एक राजनीतिक दल की सदस्य भी हैं. निजी राय जायज है, लेकिन जब किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं, तो विचारों को सही ढंग से पेश करना आपकी जिम्मेदारी बन जाती है.’

दरअसल, बीजेपी सांसद ने अपने बयान में कहा था, ‘मुझे पता है कि यह बयान विवादास्पद हो सकता है, लेकिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लाया जाना चाहिए. किसानों को खुद इसकी मांग करनी चाहिए. तीनों कानून किसानों के लिए फायदेमंद थे, लेकिन कुछ राज्यों में किसान समूहों के विरोध के मद्देनजर केंद्र ने इन्हें निरस्त कर दिया.’

वीडियो हुआ वायरल

कंगना रनौत ने कहा, ‘किसान देश के विकास में ताकत का स्तंभ हैं. मैं उनसे अपील करना चाहती हूं कि वे अपने भले के लिए कानूनों की वापसी की मांग करें.’ कंगना के इस बयान का वीडियो जमकर वायरल हुआ. इसके बाद पार्टी के ओर से गौरव भाटिया ने कहा कि यह पार्टी का मत नहीं है. वह केवल पार्टी की सांसद हैं ये उनका निजी विचार हो सकता है.

Delhi News: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बोले- ’27 साल से BJP का दिल्ली में वनवास, उनका मकसद था…’

जबकि कंगना रनौत को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट कर लिखा, ‘बिल्कुल, कृषि कानूनों पर मेरे विचार व्यक्तिगत हैं. वह उन बिलों पर पार्टी के रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं. धन्यवाद.’ अगले दिन कंगना ने एक वीडियो वाला बयान जारी किया है और फिर माफी मांगी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी