होमबॉलीवुडGovinda Health Update: कैसी है एक्टर...

Govinda Health Update: कैसी है एक्टर गोविंदा की तबीयत, पत्नी बोलीं- ‘कल से काफी बेहतर हैं, सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए’

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को मंगलवार की सुबह गोली लग गई थी. इसके बाद उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. उन्हें इलाज के लिए सीआरआईटीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनके स्वास्थ्य को लेकर पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा अपडेट दिया है.

अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बुधवार को क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल पहुंचीं, जहां एक्टर को भर्ती कराया गया है. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “वह बेहतर हैं. हम उन्हें आज सामान्य वार्ड में भर्ती कराएंगे. वह कल से काफी बेहतर हैं. उन्हें परसों छुट्टी दे दी जाएगी.”

गोविंदा की पत्नी ने कहा, ‘सभी की दुआओं से वह ठीक हो गए हैं. मैं प्रशंसकों से कहना चाहूंगी कि वे घबराएं नहीं, वह ठीक हैं.’ वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है. पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद कई लोगों का बयान दर्ज कर लिया है. इस मामले में पुलिस गोविंदा से भी पूछताछ कर चुकी है.

फैंस के लिए ऑडियो जारी किया

सूत्रों की माने तो गोविंदा समेत कई लोगों के सवालों के जवाब से पुलिस संतुष्ट नहीं है. ऐसे में आग क्या होगा ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. दूसरी ओर गोविंद ने मंगलवार को एक ऑडियो जारी कर अपने फैंस को खुद का हेल्थ अपडेट दिया. उन्होंने ऑडियो में कहा, ‘नमस्कार, प्रणाम, मैं हूं गोविंदा.’

Ram Rahim: हर चुनाव से पहले ‘पैरोल का खेल’, राम रहीम फिर आया बाहर, 3 राज्यों का कनेक्शन, ढाई साल में 9 बार हुआ ऐसा, जानें देखें पूरी लिस्ट

इस ऑडियो में उन्होंने आगे कहा, ‘आप सभी लोगों, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से मैं ठीक हूं. मुझे गोली लगी थी, जिसे निकाल दिया गया है. मैं धन्यवाद देता हूं, यहां के डॉक्टर का और आप सभी लोगों की प्रार्थना के लिए आप सभी का धन्यवाद, प्रणाम.’ गोविंदा का यह ऑडियो मंगलवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर छाया रहा और फैंस इसे शेयर करते रहे.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी