Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में अब चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंचे गया है. पांच अक्टूबर को राज्य की सभी सीटों पर वोटिंग होने वाली है. इससे पहले राज्य में हर सियासी तल वोटर्स को लुभाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यहां एक रैली को संबोधित किया.
प्रियंका गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘हरियाणा… किसानों, जवानों और पहलवानों का प्रदेश है. कुछ साल पहले मैं अपनी बेटी को बास्केटबॉल कैंप के लिए हरियाणा लेकर आई थी. मुझे उसके कैंप से लौटने तक इंतजार करना था. जहां मैं इंतजार कर रही थी, वहां से कुछ दूरी पर एक दादाजी खेतों में कटाई कर रहे थे.’
क्या बोलीं प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि मुझे भी कटाई सिखाइए. उन्होंने मुझे थोड़ी कटाई सिखाई और फिर कहा कि आप थक गए होगे, घर चलो थोड़ा आराम कर लेना. मैं उनके घर गई तो उनके परिवार ने मुझे चाय पिलाई, पराठे खिलाए और ढेर सारी बातें की. इस बात को 8-10 साल बीत गए हैं.’
उन्होंने कहा, ‘आज भी जब कभी वे घर आते हैं तो घी, गन्ना या बच्चों के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं. यही अपनापन तो हरियाणा की संस्कृति और संस्कार हैं. मेरी बेटी हरियाणा के लिए खेलती थी. एक बार मैं उसके साथ बास्केटबाल कैंप के लिए पांडिचेरी गई.’
अपनी बेटी का किया जिक्र
पार्टी महासचिव ने कहा, ‘वहां एक रितिका नाम की बच्ची थी, जो हरियाणा से थी और बास्केटबाल टीम की कैप्टन थी. उसे मैच के दिन 102°C बुखार था, लेकिन वो मेहनत के साथ खेली. हरियाणा की हर लड़की के दिल में कुछ कर गुजरने की आग होती है.’
Iran Israel War: विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को ईरान न जाने की दी सलाह, जानिए पहले बयान में क्या कहा
उन्होंने कहा, ‘विनेश ने भी ऐसा संघर्ष किया और जब मेडल जीतकर आई तो सभी को गर्व हुआ, PM मोदी उनसे मिले. लेकिन फिर सरकार, सिस्टम से भरोसा उठ गया, क्योंकि विनेश और उसके साथियों के साथ अन्याय हुआ. विनेश फोगट और उसके माता-पिता ने उसे ओलंपिक में भेजने के लिए बहुत संघर्ष किया.’


