होमचुनावHaryana Assembly Election 2024: अमेरिका की...

Haryana Assembly Election 2024: अमेरिका की घटना का जिक्र कर राहुल गांधी बोले- ‘यहां लोगों के लिए कुछ नहीं बचा, बिजनेस फेल’

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब सियासी बयानबाजी तेज होते जा रही है. 5 अक्टूबर को होने वाली वोटिंग में दस दिन से भी कम का वक्त बचा हुआ है. इस वजह से हर सियासी दल एक दूसरे को अपने दांव से मात देने में लगा हुआ. इसी क्रम में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी गुरुवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं अमेरिका गया. मुझे बताया गया कि हरियाणा से हजारों लोग अमेरिका आए हैं. मैंने वहां उन भाईयों से मुलाकात की और देखा कि एक छोटे से कमरे में 15-20 लोग रहने को मजबूर हैं. मैंने उनसे पूछा कि आप अमेरिका कैसे आए? उन्होंने मुझे उन देशों की लिस्ट दे दी, जिन्हें पार करते हुए वे अमेरिका आए हैं. मुझे बताया गया कि रास्ते में उनका कई खतरों से सामना हुआ और उन्हें कई बार लूटा गया.’

अमेरिका में ब्याज पर पैसे लेकर कर रहे खेती

राहुल गांधी ने कहा, ‘वे जंगलों और पहाड़ों को पार करते हुए अमेरिका पहुंचे. उन्होंने कई भाईयों को गिरकर मरते हुए देखा है. मैंने पूछा- इस पूरे सफर के लिए कितने का खर्च आया? मुझे बताया गया कि इस सफर के लिए 35 लाख रुपए लग गए हैं, जिसके लिए किसी ने खेत बेचे तो किसी ने ब्याज पर पैसे उधार लिए.’

JK Assembly Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया ‘खेला’, देखते रह गए उमर अब्दुल्ला

उन्होंने कहा, ‘मैंने फिर पूछा- इतने पैसे में तो आप हरियाणा में ही बिजनेस चला सकते थे. ये सुनकर वे हंसने लगे और कहा कि अगर हमने हरियाणा में 50 लाख रुपए बिजनेस में लगाए होते तो बिजनेस फेल हो जाता. उन्होंने मुझे कहा- राहुल जी… आज हरियाणा में हमारे जैसे लोगों के लिए कुछ नहीं बचा है. ये बात सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ.’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘अगर एक युवा गरीब है, अरबपति का बेटा नहीं है तो… ना उसे बैंक से लोन मिलेगा, ना वो बिजनेस कर पाएगा, ना सेना में जा पाएगा और ना ही पब्लिक सेक्टर में जा पाएगा. कुल मिलाकर, नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए हैं.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी