Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की हार के बाद कांग्रेस में लगातार मंथन जारी है. पार्टी हाईकमान ने हार के बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी. अब उस कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है. कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हाईकमान के दावों का खारिज कर दिया है और कई अहम वजहें बताई हैं.
प्रत्याशियों ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने इनकार कर दिया है. हार के बाद फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने 52 प्रत्याशियों ने अपनी बात रखी है. इन प्रत्याशियों ने जूम के माध्यम से अपनी बात कमेटी के सामने रखी है. इस दौरान ज्यादातर नेताओं ने आपसी गुटबाजी और भितरघास को हार की अहम वजह बताया है.
बड़े नेताओं की गुटबाजी
कमेटी के सामने प्रत्याशियों ने कहा है कि बड़े नेताओं के बीच में तालमेल नहीं था. कई उम्मीदवारों ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा सांसद कुमारी सैलजा की नाराजगी भी पार्टी को भारी पड़ी है. दरअसल, यह कमेटी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा बनाई गई थी.
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं. इसमें राजस्थान के विधायक हरीश चौधरी भी शामिल हैं. इस कमेटी ने हारने वाले प्रत्याशियों से चार सवाल पूछे हैं. कमेटी ने हर प्रत्याशी से हारने की वजह पूछी है. इसमें हाईकमान के नेताओं के अलावा राज्य के बड़े नेताओं के दौरों पर सवाल किया गया है.
EVM के सवाल पर जवाब
इन प्रत्याशियों से ईवीएम को लेकर भी सवाल किया गया है. हालांकि हारने वाले प्रत्याशियों ने ईवीएम की जगह हार के लिए अन्य वजहों पर जोर दिया है. उन्होंने ईवीएम को हार की वजह बताने से इनकार किया है. उन्होंने इस कमेटी के सामने हार के लिए खुद के बड़े नेताओं को जिम्मेदार बताया है.
Vikash Yadav: कौन हैं विकास यादव, किसकी हत्या की साजिश के लगे आरोप, निखिल गुप्ता से क्या है कनेक्शन?
उनका कहना है कि राज्य में पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने का गंभीरता से पूरा प्रयास नहीं किया गया है. कई सीटों पर पार्टी अपने ही बागियों के कारण हार गई है. कुछ प्रत्याशियों ने कुमारी सैलजा की नाराजगी को हार के लिए भी अहम मुद्दा बताया है. कमेटी ने प्रत्याशियों के साथ वन-टू-वन बात की है.


