Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मंगलवार को नतीजे आएंगे. वोटों की गिनती जारी है. यहां कांग्रेस ने शुरूआती रुझानों में बड़ी बहुमत बना ली है. जबकि दूसरी ओर बीजेपी के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं. पूर्व मंत्री अनिल विज भी अंबाला कैंट से पीछे चल रहे हैं.
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं. राज्य में एक दशक के बाद कांग्रेस की वापसी होते हुए नजर आ रही है. कांग्रेस अभी 63 सीटों पर आगे चल रही है. हालांकि अभी केवल बैलेट पेपर की गिनती पूरी हुई है लेकिन कांग्रेस ने शुरूआती रुझानों में ही बड़ी बढ़त बना ली है.
वहीं बीजेपी शुरूआती रुझानों में केवल 22 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है. यहां पार्टी के कई दिग्गज पीछे चल रहे हैं. जबकि सीएम नायब सिंह सैनी को उनके लाडवा सीट पर कड़ी टक्कर मिल रही है. इस सीट पर एक वक्त वह पीछे चल रहे थे हालांकि कुछ ही देर में वह फिर से आगे हो गए हैं.
पूर्व मंत्री भी पीछे
सीएम नायब सिंह सैनी के अलावा अनिल विज के लिए भी यह चुनाव आसान नजर नहीं आ रहा है. पूर्व मंत्री और हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अनिल विज अपनी अंबाला कैंट सीट से पीछे चल रहे हैं. इस सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है. ऐसे में इस बार शुरूआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलते हुए दिख रहा है.
शुरूआती रुझानों पर बीजेपी के उम्मीदवार ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा, ‘हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है. जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है. एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं.’
जबकि कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल ने कहा, ‘जिस तरह से झज्जर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अपना आशीर्वाद और समर्थन दिया है, मुझे उम्मीद है कि यहां से हम भारी बहुमत से जीतेंगे. हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी. एग्जिट पोल कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये एक्जेक्ट पोल नहीं हैं, हम इससे भी ज्यादा सीटों के साथ जीतेंगे.’


