Haryana New CM: वाकई ये बीजेपी में ही हो सकता है. यहां शीर्ष नेतृत्व जिस पर मुहर लगा दे उसके बाद किसी के लिए कोई गुंजाइश नहीं रह जाती. यहीं नहीं जहां सर्वसम्मति नहीं बन पाती है तो शीर्ष नेता खुद वहां मौजूद रहकर तमाम विरोधाभासों पर विराम लगाने अहम भूमिका निभाता है.
अब हरियाणा को ही ले लें. आज हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक के दौरान ऑर्ब्जवर के तौर पर गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया और अब वो 17 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
हरियाणा चुनाव में बीजेपी की जीत भले ही अप्रत्याशित रही. लेकिन इस जीत के बाद अंबाला कैंट से विधायक और हरियाणा के वरिष्ठ नेता अनिल विज जिस तरह अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश कर रहे थे, उसने शीर्ष नेतृत्व को चिंतित तो कर ही दिया था.
अमित शाह ने किया ऐलान
शायद इसीलिए मोहन यादव के साथ अमित शाह ने खुद ऑर्ब्जवर के तौर पर वहां मौजूद रहकर सारी समस्या का हल कर दिया, जो अनिल विज दावेदारी पेश कर रहे थे उन्हीं से नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखवा दिया. विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को लेकर अमित शाह ने ही उनके विधायक दल का नेता चुने जाने का ऐलान किया
हरियाणा में बीजेपी विधायक दल की बैठक में दोनों पर्यवेक्षकों के अलावा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ भाजपा के सभी विधायक मौजूद रहे. विधायक अनिल विज और कृष्ण कुमार बेदी ने नायब सैनी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया.
अनिल विज ने खोला मोर्चा
गौरतलब है हरियाणा में जब पहली बार बीजेपी की सरकार बनी थी तब से वो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी दावेदारी पेश करते आ रहे हैं. जब मनोहर लाल खट्टर को सीएम पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया
तब तो अनिज विज ने मानो मोर्चा ही खोल दिया था. हरियाणा में जब बीजेपी लगातार तीसरी बार जीत गई तब उन्हें लगा कि अगर इस बार आवाज बुलंद की जाए तो शायद बात बन जाए.
Bomb Threat: कई फ्लाइट्स को रास्ते में मिली बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया
अनिल विज ने पिछले महीने सितंबर में मतदान से पहले कहा था कि वो 6 बार से विधायक बन रहे और सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे मुझे मुख्यमंत्री बनने के लिए जनता के बहुत दबाव का सामना करना पड़ रहा है. वहीं 5 अक्टूबर को चुनाव के दिन भी अनिल विज ने मीडिया से बातचीत में जो कहा वो उनकी सीएम की कुर्सी पर बैठने का सपना ही था.
क्या बोले नायब सिंह सैनी
लेकिन अनिल विज भी अच्छी तरह पता होगा कि बीजेपी में हर कोई दबाव बनाकर कुर्सी नहीं ले सकता है और अगर कभी किसी ने लिया और आगे भी कोई ले तो वो अपवाद है या होगा. बहरहाल, नैयाब सिंह सैनी को सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मत तमाम नेता बधाई दे रहे हैं. वहीं इस नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा हरि प्रकृति और परमात्मा का प्रदेश है.
उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि सर्वसम्मति से मुझे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है और हमें सेवक बनकर अपने 2.80 करोड़ परिवार-जनों की सेवा का अवसर मिल रहा है और हमने जो वादे किए उसे पूरा करेंगे क्योंकि बीजेपी जो कहती है वो करती है. कल नायाब सिंह सैनी और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी.


