होमखेल/खिलाड़ीInd vs Ban: अश्विन का शानदार...

Ind vs Ban: अश्विन का शानदार शतक, जडेजा और जायसवाल की बेहतरीन पारी, पहले दिन खेल खत्म, भारत ने बनाए 339/6

Ind vs Ban: टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच चेपॉक स्टेडियम में गुरुवार को खेला जा रहा है. इस टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. वहीं भारत ने तेज गेंदबाज आकाश दीप को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर मौका दिया है. हालांकि पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही. रोहित शर्मा, शुभमान गिल और विराट कोहली समेत टॉप 6 बैट्समैन 144 रनों पर आउट हो गए थे.

लेकिन ऑलराउंडर रवि अश्विन और रविंद्र जाडेजा ने कमाल की बैटिंग की और दिन का खेल खत्म होने तक डटे रहे. अश्विन ने शानदार बैटिंग करते हुए 112 गेंदों में 102 रनों की पारी खेलकर नॉट आउट हैं. जबकि जाडेजा भी शतक के करीब हैं और 117 गेंदों में 86 रन बनाए हैं. दोनों के बीच में सातवें विकेट के लिए 227 गेंदों में 195 रन की पार्टनरशीप हो चुकी है. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट खोकर 339 रन बनाए हैं.

टॉप आर्डर फ्लॉप

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने तेज गेंदबाज आकाश दीप को तीसरे तेज गेंदबाज के विकल्प के तौर पर टीम में रखा है. दूसरी ओर बांग्लादेश ने पहले दो सत्र में अच्छी गेंदबाजी की और एक वक्त भारत ने 144 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. रोहित शर्मा ने 6, शुभमान गिन ने जीरो और विराट कोहली ने 6 रन बनाए. इन तीनों बैट्समैन को हसन महमूद ने आउट किया.

JK Assembly Election 2024: उमर और राहुल गांधी एक साथ? कश्मीर पर पाकिस्तान के नापाक इरादे

हसन महमूद ने बांग्लादेश के ओर से पहले दिन सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने पूरे दिन में 58 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि नाहिद राणा और मेहदी हसन को 1-1 विकेट मिले हैं. वहीं भारत के ओर से यशस्वी जायसवाल ने शानदार 56 रनों की पारी खेली और लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी कर रहे ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत करीब 20 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

टीम इंडिया- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, रवि अश्विन, जसप्रीस बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद और हसन महमूद

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी