होमखेल/खिलाड़ीInd vs Ban Test Match 2024:...

Ind vs Ban Test Match 2024: स्पिनर्स का चला जादू, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 280 रनों से रौंदा, अश्विन के नाम जुड़ा बड़ा रिकॉर्ड

Ind vs Ban Test Match 2024: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हरा दिया है. टीम इंडिया ने पहले मैच में 280 रनों के अंतर से जीत दर्ज की है. अंतिम पारी में 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 234 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ भारत अब दो टेस्ट मैच की इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है.

टीम इंडिया के ओर से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा विकेट रवि अश्विन ने लिए है. उन्होंने 88 रन देकर 6 विकेट लिए जबकि रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके हैं. रवि अश्विन पांच विकेट लेते ही भारत के ओर से सबसे ज्यादा उम्र में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. अश्विन के अलावा किसी भी भारतीय गेंदबाज ने 38 साल की उम्र में यह कारनामा नहीं किया है.

अश्विन और जडेजा की फिरकी का जादू

इससे पहले चौथे दिन सुबह जब खेल शुरू हुआ तो बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और शाकिब अल हसन ने अच्छी बल्लेबाजी की. दोनों ने मिलकर पहले एक घंटे में कोई विकेट नहीं गिरने दिया. लेकिन रवि अश्विन ने आज फिर अच्छी गेंदबाजी की और दिन के अपने पहले ओवर में ही उन्होंने शाकिब अल हसन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.

इसके बाद बांग्लादेश का कोई बल्लेबाज इन दोनों की फिरकी के आगे नहीं टिक सका. बांग्लादेश का 5वां विकेट 194 रनों पर गिरा था लेकिन इसके बाद पूरी टीम 234 रनों पर सिमट गई. चौथे दिन बांग्लादेश के सभी विकेट टीम इंडिया के स्पिनर्स को मिले. अश्विन और जडेजा के सामने बांग्लादेश की पूरी टीम जूझते हुए दिखाई दी.

भारत के ओर से तीन शतक

गौरतलब है कि भारत ने पहली पारी में अश्विन के शानदार शतक के कारण 376 रन बनाए थे. लेकिन बांग्लादेश की पूरी टीम 149 रनों पर सिमट गई थी. इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 287 रन बनाकर बांग्लादेश को बैटिंग करने के लिए बुलाया था. दूसरी पारी में भारत के ओर से ऋषभ पंत और शुभमान गिल ने शानदार शतक जड़ा था.

Tirupati Laddu Controversy: 11 दिन के उपवास पर डिप्टी CM पवन कल्याण, कहा- ‘छला गया महसूस कर रहा हूं’

हालांकि जब तीसरे दिन का खेल खत्म हुआ तो बांग्लादेश टीम चार विकेट गंवा चुकी थी. दूसरी पारी में शान्तो और शाकिब के अलावा कोई बैट्समैन नहीं टिक सका. वहीं इस मैच में ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए रवि अश्विन को मैन ऑफ द मैच दिया गया.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी