Ind vs Ban Test Match: कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच का सोमवार को चौथा दिन है. लेकिन बीते दिनों दिन यानी दूसरे और तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी है. 27 सितंबर को पूरे दिन कानपुर में बारिश हुई और जबकि 28 सितंबर को ग्राउंड गिला होने की वजह से मैच नहीं हो पाया है. जिसके बाद फिर से तमाम सवाल उठ रहे हैं.
दरअसल, शनिवार को करीब 40 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस वजह से तीसरे दिन मैच के लिए ग्राउंड को तैयार नहीं किया जा सका था. रविवार को बिना कोई गेंद फेंके ही मैच खत्म करना पड़ा. इसकी वजह स्टेडियम में अधूरा ड्रेनेज सिस्टम बना. ग्राउंड के कई हिस्सों में पैच बने हुए थे. पूरे दिन में तीन बार अंपायरों ने तीन बार ग्राउंड का निरीक्षण किया.
तीन बार किया निरीक्षण
अंपायर्स के साथ ही मैच रेफरी क्रो की नजर भी ग्राउंड पर थी. लेकिन इन सभी ने खराब रोशनी और ग्राउंड गिला होने की वजह से दिन का खेल बिना कोई गेंद फेंके ही रद्द करने का फैसला किया. हालांकि चौथे दिन अच्छी धूप निकली हुई है और मैच शुरू हो चुका है. लेकिन बीते दो दिनों मैच नहीं होने की वजह से अब वहां की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
गौरतलब है कि अब मैच ड्रा होने की पूरी संभावना है. इससे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशीप के लिए टीम इंडिया को और ज्यादा न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों पर निर्भर रहना होगा. हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब यहां कोई मैच बारिश के बाद नहीं हो पाया है. इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसा देखा गया है.
पहले भी हुआ है ऐसा
घरेलू सीरीज, यूपी टी-20 लीग, वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज के बाद अब टेस्ट मैच में ऐसा देखने को मिल रहा है. इसकी मुख्य वजह स्टेडियम का खराब ड्रेनेज सिस्टम को बताया जा रहा है. हालांकि मैच से पहले यूपीसीए ने दावा किया था कि बारिश होने पर चंद मिनट में स्टेडियम कवर कर लिया जाएगा और पानी को ड्रेनेज सिस्टम से निकाला जाएगा.
बता दें कि ग्रीन पार्क के अब तक पूरे स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी नहीं किया जा सका है. इससे पहले न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम में टेस्ट मैच नहीं हो पाया था. उस वक्त भी वहां ड्रेनेज सिस्टम खराब होने और ग्राउंट सुखवाने के लिए खराब व्यवस्था ने बीसीसीआई की किरकिरी कराई थी.


