- RCB को मिली चौथी हार
- विराट का शतक हुआ बेकार
- पिंक आर्मी के बटलर ने छक्का मार दिलाई जीत
देश में चल रहे क्रिकेट के महाकुंभ यानि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) का मुकाबला जयपुर में RCB और राजस्थान के बीच खेला गया पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा पड़ा था और फिर शुरू हुआ एक रोमांच से भरपूर धमाकेदार मैच है।
आईपीएल के इस सीजन में विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं लेकिन उनकी टीम RCB की खराब फॉर्म जारी है राजस्थान से मैच हारने के बाद इस सीजन में RCB टीम चौथी हार झेलनी पड़ी वहीं इस सीजन में शानदार चल रही राजस्थान की टीम ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है.
इस मैच में क्रिकेट के फैंस को दो शतक देखने को मिले जिसमें से RCB के कोहली जो की शानदार फॉर्म में हैं वहीं दूसरा शतक राजस्थान के लिए जोस बटलर ने लगाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने विराट कोहली के नाबाद शतक की बदौलत 183 रन बनाए लेकिन जोस बटलर ने पांच गेंद शेष रहते छक्का मारकर शतक जड़ा और राजस्थान को जीत दिला दी इस तरह कोहली के शतक पर भी उन्होंने पानी फेर दिया।
RCB की जर्सी में विराट कोहली से मिलने उनका युवा फैन मैदान मे घुसा
जयपुर के मैदान में जब राजस्थान बल्लेबाजी कर रहा था तभी मैदान में RCB की जर्सी में विराट कोहली से मिलने उनका युवा फैन घुस आया जिससे कोहली ने हाथ और गले मिलाया आखिर में सिक्योरिटी गार्ड दौड़कर आए और फैन को मैदान से बाहर ले गए और फिर मैच दोबारा शुरू हो सका
अपने होम ग्राउंड जयपुर में मैच खेलने उतरी राजस्थान की शानदार फॉर्म में दिखी लेकिन राजस्थान की टीम इस बार मैदान में ऑल पिंक की जर्सी में क्यों उतरी आइए जानते हैं दरअसल यह पिंक इनिशिएटिव के लिए किया गया जिसका मतलब यह की मैच में लगने वाले हर सिक्स पर राजस्थान के 6 घरों में सोलर पैनल लगाया जाएगा और RCB के खिलाफ इस मैच में दोनों टीमों ने 13 सिक्स लगाए तो इसलिए अब राजस्थान टीम की मैनेजमेंट 78 घरों में सोलर पैनल लगवाएगा
अगर बात करें कोहली की शानदार बल्लेबाजी की तो मैच के 11वें ओवर में विराट कोहली ने रियान पराग के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी सिक्स के साथ विराट ने सीजन में अपनी तीसरी फिफ्टी भी पूरी कर ली। यह उनके IPL करियर की 53वीं फिफ्टी रही। इस सीजन में विराट सीजन के टॉप रन स्कोरर भी हैं और ऑरेंज कैप होल्डर भी। विराट ने अपनी पारी में 72 गेंद में 113 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
ग्रीन के खिलाफ छक्के से बटलर ने टीम को जीत दिलायी
इस पारी में 4 सिक्स शामिल रहे। वहीं दूसरी और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर जोस बटलर ने छक्का लगा कर अपनी टीम को मैच जिताया। 20वें ओवर की पहली बॉल फेंकने आए कैमरन ग्रीन ने शॉर्ट पिच फेंकी और बटलर ने पुल किया और मिड-विकेट की दिशा में सिक्स लगा दिया। इस वक्त राजस्थान को जीत के लिए एक रन चाहिए था और बटलर को सेंचुरी के लिए 6 रन की जरूरत थी। ग्रीन के खिलाफ छक्के से बटलर ने टीम को जीत भी दिला दी और सेंचुरी भी पूरी कर ली


