IPL 2025 Retention Rule: आईपीएल के अगले सीजन के लिए अब कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. रविवार को बेंगलुरु में हुई बैठक के बाद अब रिटेंशन की तस्वीर साफ हो गई है. आईपीएल में रिटेंशन के लिए नियम जारी कर दिया गया है. अब स्पष्ट हो चुकी है कि हर टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी और कितने पैसा खर्च करेगी.
नए नियमों के अनुसार, अब हर टीम के पास 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा. इसमें टीम के पास राइट टू मैच का विकल्प भी मौजूद होगा. टीमें कुल पांच कैप्ड भारतीय या विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी. हालांकि जिन छह खिलाड़ियों को रिटेन किया जाएगा उनमें एक अनकैप्ड प्लेयर भी होगा.
क्या होंगे नए नियम
हर फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में जिन छह खिलाड़ियों को रिटेन करेगी उनके लिए अलग-अलग सैलरी स्लैब बना दिया गया है. इस बार अनकैप्ड प्लेयर की वैल्यू 4 करोड़ रुपए हो सकेंगी. जबकि कैप्ड प्लेयर की वैल्यू काफी ज्यादा होगा. अगर पहले रिटेंशन की बात की जाए तो उसकी कीमत 18 करोड़ रुपए होगी.
वहीं दूसरा खिलाड़ी 14 करोड़, तीसरा खिलाड़ी 11 करोड़, चौथा खिलाड़ी 18 करोड़ और पांचवां खिलाड़ी 14 करोड़ रुपए तक रिटेन किया जा सकेगा. नए नियमों के तहत इस बार टीमों का ऑक्शन पर्स बढ़ा दिया गया है. अब इस बार आईपीएल की टीमों के पास नए ऑक्शन के लिए पर्स में 120 करोड़ रुपए होंगे.
अगले तीन सीजन के लिए नियम
जबकि आईपीएल 2026 के ऑक्शन के लिए पर्स में 151 करोड़ रुपए और आईपीएल 2027 के ऑक्शन के लिए पर्स में 157 करोड़ रुपए होंगे. गौरतलब है कि पिछले सीजन के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर काफी सवाल उठाए गए थे. लेकिन इसके बाद भी 2025 से 2027 के साइकिल में यह नियम जारी रहेगा.
हालांकि इस बार पिछले पांच सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड प्लेयर की लिस्ट में रखा जाएगा. ऐसे में एमएस धोनी, पीयूष चावला समेत कई खिलाड़ियों के लिए यह झटका माना जा रहा है.


