होमबुलंद भारत स्पेशलIsrael Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह...

Israel Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह को खत्म करने की खाई कसम

Israel Hezbollah War: इजरायल ने मानो हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आऊट चला रखा हो. तभी तो वो हिजबुल्लाह के एक-एक कमांडर को ढेर कर देने पर तूला हुआ है. इसराइल का दावा है कि उसने बेरूत पर एक सटीक हमला कर हिजबुल्लाह के एक शीर्ष कमांडर मुहम्मद हुसैन सरूर की जान ले ली है. गौलतलब है कि मुहम्मद हुसैन सरूर हिजबुल्लाह की वायु सेना कमान का प्रमुख था.

हालांकि लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो बेरूत के दहिह में हुए हमले में दो लोगों की जान गई लेकिन हिजबुल्लाह की ओर से अभी तक अपने कमांडर की जान जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है. लेकिन इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘बेरूत में इजरायल डिफेंस फोर्सेज के एक सटीक हमले में हिजबुल्लाह के एरियल कमांड का कमांडर मुहम्मद हुसैन सरूर की जान चली गई.’

डिफेंस फोर्सेज ने कहा, ‘सरूर ने इजरायली नागरिकों को निशाना बनाकर कई हवाई आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था और उन्हें लीड भी किया था. आयरन स्वॉर्ड्स युद्ध के दौरान, उसने यूएवी और विस्फोटक उपकरणों का उपयोग करके इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमले किए थे.’

एरियल कमांड पर बातचीत का जिम्मा

हाल के वर्षों में मुहम्मद हुसैन सरूर ने दक्षिणी लेबनान में यूएवी के निर्माण परियोजना का नेतृत्व किया और लेबनान में यूएवी निर्माण और खुफिया जानकारी एकत्र करने वाले स्थलों की स्थापना की, जो बेरूत और दक्षिणी लेबनान में नागरिक बस्ती के निकट स्थित हैं. वह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल इकाई में कमांडर था. उसने राडवान फोर्स की अजीज इकाई को भी लीड किया था. यमन और हूती आतंकवादी शासन की एरियल कमांड में हिजबुल्लाह की ओर से बातचीत का जिम्मा भी उस पर था.

यानी देखा जाए तो इजराइल इस टारगेट को हिज्बुलाल के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मान रहा है. क्योंकि अभी तीन दिन पहले ही इजराइन ने हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर इब्राहिम कुबैसी को एक हमले में ढेर कर दिया था. वो रॉकेट यूनिट का कमांडर था. इब्राहिम कुबैसी पर आरोप था कि उसने साल 2000 में 3 इजरायली सैनिकों का अपहरण कर उनकी बेरहमी से जान ले ली थी.

टॉप लीडरशिप में सिर्फ तीन लोग बचे

इजरायल डिफेंस फोर्सेज की एक रिपोर्ट की माने तो अब हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप में सिर्फ तीन लोग बचे हैं. चीफ हसन नसरल्लाह, हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे के कमांडर अली कराकी और बद्र यूनिट का हेड अबु अली. जबकि अबतक 18 लोगों की जान इजराइल ले चुका है.

इजराइल ने अब तक हिज़बुल्लाह के 2000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है बीते एक हफ्ते के ऑपरेशन के दौरान ही इजराइल ने हिजबुल्लाह की ज्यादातर लीडरशिप को खत्म करने का दावा किया. जैसा कि पिछले हफ्ते बेरुत में पेजर और वॉकी-टॉकी विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई थी और पूरा बेरुत खौफ में जी रहा है और उसके बाद से इजराइली हमले में अब तक अब 700 से ज्यादा लोगों की जान गई है. लेबनान के 70 अलग अलग हिस्सों पर हमला हुआ.

लेबनान में घुसने की तैयारी

वहीं लेबनान से अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं और ये लगातार जारी है वहीं ईरान का कहना है कि वो लेबनान के साथ है. माना जा रहा है कि इजरायली सेना लेबनान में घुसने की तैयारी कर रही है और उसके सैनिक हवाई हमलों के जरिए जमीन से भीतर घुसने के लिए रास्ता साफ कर रहे हैं. इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने दूतावास के जरिए भारतीय नागरिकों को फौरन लेबनान छोड़ने की एडवायजरी जारी की है. इससे भी माना जा रहा है संभव है कि लेबनान में कुछ बड़ा जमीनी अटैक हो सकता है.

Festival Season 2024: फेस्टिवल सीजन में 10 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन और 12,500 नए कोच मंजूर तैयार, 1 करोड़ से अधिक यात्रियों के लिए सुविधा

वहीं इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिका और फ्रांस की ओर से 21 दिनों के सीजफायर प्रस्ताव को साफ इनकार कर दिया है. नेतन्याहू का कहना है कि किसी भी हालत में इस जंग को रोका नहीं जाएगा और हिजबुल्लाह पर हमला जारी रहेगा. यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि हम अपने सभी लक्ष्यों को पूरा नहीं कर लेते.

उन्होंने आगे कहा कि उनमें से मुख्य है उत्तर में रहने वालों की सुरक्षित उनके घरों में वापसी. गौतलब है कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सऊदी अरब, कतर जैसे कई और देश भी सीजफायर प्रस्ताव के समर्थन में हैं. नेतन्याहू पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका निशाना सिविलियंस नहीं हिज़बुल्लाह के आतंकवादी हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी