होमचुनावJammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू...

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू में हार पर फारूक अब्दुल्ला की सलाह, बोले- ‘अल्लाह करें कि जम्मू के लोग ये समझ जाए’

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. राज्य में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है. अब सरकार गठन के लिए बुधवार को विधायक दल की बैठक होगी. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें बहुमत मिला है तो हमारी जिम्मेदारियां बहुत बढ़ गई हैं. यहां पर बेरोजगारी और बदहाली है. जम्मू में इन्हें (बीजेपी) बहुमत से वोट दिया गया है लेकिन वहां की सड़कें आप देखिए, वहां पर कही बिजली नहीं थी ये हाल जम्मू का है. बीजेपी समझती है कि जम्मू उनके जेब हैं अल्लाह करें कि जम्मू के लोग ये समझ जाए. ”

कौन होगा सीएम

उन्होंने कहा, ‘अगर वे उनकी जेब में रहेंगे तो वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे. नफरत से निकलो और मोहब्बत की रस्सी को पकड़ो तभी हम सब इस रियासत को बचा सकते हैं.’ जबकि उमर अब्दुल्ला के सीएम बनने के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मैं तो चाहूंगा वह सीएम बने लेकिन आखिरी फैसला पार्टी की बैठक में होगा.”

वहीं JKNC के उपाध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायक उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू के लोगों ने भले ही भाजपा को वोट दिया लेकिन उनका हक बनता है कि सरकार उनके लिए काम करें और आने वाली सरकार उनके लिए काम करेगी. हम चाहते हैं कि हम अमन के माहौल में मिलकर लोगों की सेवा करें.”

क्या बोले सीएम

जबकि उमर अब्दुल्ला के बेटे जमीर अब्दुल्ला ने कहा, “हम तो इन्हीं नतीजों की उम्मीद थी. केंद्र सरकार ने JKNC को कमजोर करने की कोशिश की क्योंकि उन्हें पता था कि अगर जम्मू-कश्मीर की आवाम के ऊपर दबाव डालना है तो नेशनल कॉन्फ्रेंस आगे खड़ी है. आज लोगों ने इसका जवाब दिया. बेरोजगारी, बिजली जैसे कई मुद्दे हैं.”

Maharashtra Politics: हरियाणा के बाद ‘मिशन महाराष्ट्र’ की तैयारी, पीएम मोदी बोले- ‘काम आप सबके आशीर्वाद ने किया’

जमीर अब्दुल्ला ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलना कोई मुद्दा है क्योंकि लोकतंत्र की तरह यह हमारा अधिकार है. हम निश्चित रूप से (राज्य के दर्जे के लिए) अदालत जाएंगे लेकिन आंदोलन भी होगा. राज्य के दर्जे के बिना हम कुछ भी नहीं हैं. 2019 में जो किया गया, उन्होंने हमें विभाजित कर दिया. हमारे पास कुछ भी नहीं बचा.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी