होमचुनावJammu Kashmir Election Result 2024: फारुख...

Jammu Kashmir Election Result 2024: फारुख अब्दुल्ला का ऐलान, बेटे को दी CM पद की जिम्मेदारी, PDP ने मानी हार, मुफ्ती की बेटी भी पीछे

Jammu Kashmir Election Result 2024: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नजीते लगभग स्पष्ट हो गए हैं. यहां कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी को राज्य में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि आम आदमी पार्टी का पहली बार राज्य में खाता खुला है. वहीं पीडीपी को भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा है.

जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. फारुख अब्दुल्ला की पार्टी ने राज्य में 41 सीटों पर जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी हो गई है और 29 सीटों पर जीत दर्ज की है. दूसरी ओर पीडीपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी केवल 4 सीटों पर सिमट कर रह गई है. कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस का भी है.

कांग्रेस की ऐतिहासिक हार

नेशनल कांफ्रेंस के साथ इंडिया गठबंधन में चुनाव लड़ रही कांग्रेस को इस बार जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस इस बार यहां केवल छह सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है. जबकि आम आदमी पार्टी का जम्मू कश्मीर में पहली बार खाता खुला है. डोडा विधानसभा से AAP के उम्मीदवार मेहराज मलिक ने चार हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है.

इस जीत के बाद JKNC प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “यह (राज्य का दर्जा बहाल करना) बहुत जरूरी है और मुझे उम्मीद है कि INDIA गठबंधन हमारे साथ इसके लिए बराबर की जंग लड़ेगा कि जल्द से जल्द यहां राज्य का दर्जा बहाल हो. मैं समझता हूं उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बनेंगे.” हालांकि अभी तक कांग्रेस के ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

वोटर्स का जताया आभार

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. मेरा मानना ​​है कि लोगों ने हमारी बात सुनी है और हम पर भरोसा किया है, मैं उनका आभारी हूं. हमें इस दबाव को खत्म करना होगा, यहां जनता का राज होगा, पुलिस का राज नहीं.”

Haryana Election Result 2024: ‘ECI हमारे सवालों का जवाब दे, प्रशासन पर दबाव न बनाए, ये सब माइंड गेम’- कांग्रेस

उन्होंने कहा, ‘हमें बेगुनाह लोगों को जेल से बाहर निकालना है, हमें मीडिया वालों को बाहर निकालना है जो सच बोलने के लिए जेल में बंद हैं, बस यही गुजारिश है कि हमें नफरत को नहीं बढ़ाना है, हमें मोहब्बत बढ़ानी है. हमें हिंदू-मुसलमान के बीच भाईचारे को बढ़ाना है.’ जबकि कांग्रेस के साथ पार्टी के गठबंधन को बढ़त मिलने पर श्रीनगर में JKNC कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

बता दें कि राज्य में करीब एक दशक के बाद चुनाव हुए हैं. यह अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद यह पहला चुनाव है. वहीं इस चुनाव में महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा खबर लिखे जाने तक अपनी सीट पर पीछे चल रही थीं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी