होमचुनावJharkhand Assembly Election 2024: 'कांग्रेस ने...

Jharkhand Assembly Election 2024: ‘कांग्रेस ने पूरे देश को नक्सलवाद और आतंकवाद की भेंट चढ़ा दिया’- केंद्रीय मंत्री अमित शाह

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन था. पहले चरण के लिए राज्य में 43 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला बोला है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस और JMM के लिए आदिवासी सिर्फ एक वोट बैंक हैं. जबकि भाजपा-NDA आदिवासियों का सम्मान करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को पूरे देश में ‘आदिवासी गौरव दिन’ के रूप में मनाने की शुरुआत की. इन्होंने (कांग्रेस) पूरे देश को नक्सलवाद, आतंकवाद की भेंट चढ़ा दिया. पूरा झारखंड नक्सलवाद में डूबा रहा.”

आदिवासी समाज का अपमान हुआ- अमित शाह

अमित शाह ने कहा, ‘चंपई सोरेन जी इतने वर्षों तक वफादारी के साथ गुरु जी के साथ रहे, हेमंत जी के साथ रहे, लेकिन जिस तरीके से अपमानित करके चंपई जी को निकाला गया, वह सिर्फ चंपई सोरेन जी का अपमान नहीं है, पूरे झारखंड और आदिवासी समाज का अपमान है. एक ओर ये इंडी अलायंस खुद को, अपने कार्यकर्ताओं को करोड़पति बनाने के लिए काम करती है, तो वहीं मोदी जी हमारी बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लिए काम कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने उलेमाओं से वादा किया है कि हमारी सरकार आएगी, तो हम मुसलमानों को आरक्षण देने पर विचार करेंगे. उन्होंने (कांग्रेस) ने हैदराबाद, कर्नाटक के मुसलमानों को आरक्षण दिया है. लेकिन अगर मुसलमानों को आर​क्षण दिया गया, तो आदिवासियों, पिछड़ों व दलितों का आरक्षण कटेगा! आप लोग चिंता मत करो, राहुल बाबा को बोलने दो, जब तक भाजपा का एक भी विधायक या सांसद है, हम आदिवासियों, पिछड़ों व दलितों का आरक्षण नहीं जाने देंगे.

Student Protest: प्रयागराज में अभ्यर्थियों और पुलिस में झड़प, अखिलेश यादव बोले- ‘भाजपा का ज़ुल्म सहा न जाएगा’

बता दें कि पहले चरण के तहत झारखंड की 43 सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि दूसरे चरण के तहत राज्य की 38 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. वहीं 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी