होमचुनावJharkhand Assembly Election 2024: JMM की...

Jharkhand Assembly Election 2024: JMM की चिट्ठी पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘हेमंत सोरेन घबरा गए हैं, PM की सुरक्षा पर कर रहे हैं राजनीति’

Jharkhand Assembly Election 2024: प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर सीएम हेमंत सोरेन के हेलिकॉप्टर की उड़ान में देरी के बाद जेएमएम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिए जेएमएम ने हस्तक्षेप की मांग कर दी है. जेएमएम के इस कदम के बाद अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है.

जेएमएम ने पत्र में लिखा है कि हमारे मुख्यमंत्री एक जनजातीय आदिवासी समुदाय से आते हैं. आप भी जनजातीय समुदाय से हैं. अपने कठोर संघर्ष से इस उच्चतम पद पर हैं. हम आपसे अपने आवेदन के द्वारा यह अपेक्षा करते हैं कि आप यह जरूर सुनिश्चित करेंगी कि संघर्षरत जन-प्रतिनिधियों की हर प्रकार का संवैधानिक सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखा जाए.

क्या दिया BJP ने जवाब

इसपर असम CM और झारखंड BJP विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “प्रधानमंत्री देश के सर्वेसर्वा अधिकारी हैं. उनकी सुरक्षा के लिए इंतज़ाम किए जाते हैं. जब भी PM कहीं जाते हैं तो वहां पर कुछ समय के लिए एयर ट्राफिक को ब्लॉक किया जाता है. अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के विषय को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति का विषय बनाते हैं तो इससे प्रतीत होता है कि वे कितना घबरा गए हैं.”

इसे लेकर झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “हमेशा से सुरक्षा के कारणों से ऐसा किया जाता है और यह आज से नहीं बल्कि काफी समय पहले से किया जा रहा है. प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं उस क्षेत्र को अन्य लोगों के लिए तबतक नॉ फ्लाइंग ज़ोन करके रखा जाता है जबतक की प्रधानमंत्री वहां से वापस निकल न जाएं. प्रधानमंत्री के अलावा किसी के हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाज़त नहीं होती जब वे वहां मौजूद होते हैं.”

Sharda Sinha Health Update: पीएम मोदी ने ली शारदा सिन्हा के स्वास्थ्य की जानकारी, गायिका के बेटे को किया फोन, सहायता का आश्वासन दिया

बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को झारखंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने गए थे. प्रधानमंत्री का यह झारखंड चुनाव के बाद पहला दौरा था. लेकिन अब जेएमएम की चिट्ठी से नया विवाद खड़ा हो गया है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी