Jharkhand Assembly Election 2024: समझ लीजिए ये भारतीय राजनीति की खासियत है कि अगर चुनाव हो रहे हो या चुनाव की दस्तक होने वाली है तो फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो ही जाती है. अब झारखंड को ही ले लीजिए यहां जल्द ही विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है और वहां बयानबाजी की पूछिए मत.
हेमंत सोरेन अभी झारखंड के मुख्यमंत्री हैं. जेल से आने के बाद अपने विश्वास पात्र चंपई को हटाकर फिर से खुद मुख्यमंत्री बन गए. जिसके बाद चंपई ने उनका दामन झटका और वो बीजेपी में चले गए. इसके बाद से बीजेपी झारखंड में बहुत ही आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है, जैसा कि इन दिनों झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ.
चूहे से की RSS की तूलना
बीजेपी को संघ का वहां बैकप मिलता ही रहा है, ऐसे में अब हेमंत सोरेन को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. तभी उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ आरएसस पर भी बड़ा हमला बोला है और RSS की तुलना चूहे से कर दी है. हेमंत सोरेन ने कहा कि RSS चूहे की तरह झारखंड में घुसपैठ कर उसे बर्बाद कर रहा. यहां की जनता इन्हें अपने गांवों से भगाएं.
साहिबगंज में एक सभा में हेमंत ने कहा कि बीजेपी सामाजिक अराजकता पैदा करने के लिए हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत के बीज बो रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनसांख्यिकी में कोई बदलाव नहीं हुआ और बीजेपी ने झारखंड के कुछ नेताओं को सियासी फायदे के लिए अपने साथ मिला लिया.
धर्मांतरण का खेल
झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. आरएसएस ने इसको लेकर राज्य सरकार को निशाने पर लिया है. संघ का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान मदद और सहयोग के नाम पर धर्मांतरण का खेल चलता रहा है. इस बीच हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने ‘मईयां सम्मान यात्रा’ के दौरान मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला.
India Map: ‘Google पर भारत के नक्शे में लद्दाख नहीं’, तस्वीर के जरिए सांसद पप्पू यादव का दावा
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार झारखंड के साथ अन्याय कर रही है और उसकी खनिज संपत्तियों को हड़प रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता हथियाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी को राज्य से बाहर कर दिया जाएगा. कल्पना का कहना है कि बीजेपी अपना ‘एजेंडा’ सफल बनाने के लिए दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को यहां ला रही है.
संसाधनों की लूट
कल्पना सोरेन ने कहा, “केंद्र ने हमेशा झारखंड के साथ अन्याय किया है. उसकी नजर केवल झारखंड की खदानों और खनिजों पर है तथा वह संसाधनों की लूट में लिप्त है. कोयले के लिए केंद्र पर हमारा बकाया राजस्व 1.36 लाख करोड़ रुपये है.”
उन्होंने दावा किया कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, बीजेपी के ‘बहरूपिये’ सत्ता हथियाने के प्रयास के तहत दुष्प्रचार के लिए यहां आ रहे हैं, लेकिन ऐसी ताकतों को यहां से भगा दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “मैं उन्हें चुनौती देती हूं कि वे हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने के लिए जितने भी मुख्यमंत्री और नेता ला सकते हैं, लायें… हमारी महिलाएं उनकी रक्षा करेंगी.”


