होमचुनावJK Assembly Election 2024: अमित की...

JK Assembly Election 2024: अमित की ‘शाहगिरी’, ईद और मुहर्रम 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने का ऐलान

JK Assembly Election 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में सियासी पारा हाई होते जा रहा है. हर सियासी दल चुनाव जीतने के लिए तरह-तरह के वादे कर रहा है. बीजेपी ने भी इस चुनाव में जीतने के लिए तमाम वादे किए हैं. लेकिन अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के तर्ज पर जम्मू कश्मीर में भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है.

एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए हुए अमित शाह ने कहा, ‘ईद और मुहर्रम के मौके पर 2 गैस के सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.’ हालांकि ऐसा चुनावी वादा बीजेपी पहले भी कर चुकी है. तब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह ने दिवाली और होली पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था. हालांकि यूपी में बीजेपी ने चुनावी वादा पूरा कर लिया है.

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री ने बयान दिया कि जब मैं गृहमंत्री था, तब मुझे लाल चौक पर जाने में डर लगता था. शिंदे साहब, उस समय कांग्रेस की सरकार थी, आज लाल चौक घूम लीजिए, कुछ नहीं होगा हमने जम्मू कश्मीर को सुरक्षित किया है. इन लोगों (कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और PDP) ने युवाओं के हाथ में किताबों, लैपटॉप की जगह पत्थर व मशीन गन पकड़ाईं.’

35 साल दहशतगर्दी बढ़ी- अमित शाह

उन्होंने कहा, ‘हमारे युवा, जो अब तक दहशतगर्दी की बंदूक पकड़ कर बैठे थे, वो अब बंदूक पकड़ कर देश की सुरक्षा करेंगे. कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने यहां 35 वर्ष राज किया दहशतगर्दी बढ़ी, 40 हजार लोग मारे गए, तीन हजार दिन जम्मू कश्मीर बंद रहा, आठ साल तक अंधकार में डूबा रहा. इसके जिम्मेदार आप (कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस) हो.’

JK Assembly Election 2024: ‘कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने कहा, हम आरक्षण समाप्त करेंगे’- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बता दें कि जम्मू कश्मीर में पहले चरण के तहत 24 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. जबकि दूसरी चरण के तहत राज्य में 25 सितंबर को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले अमित शाह ने शनिवार को दो जनसभाओं को संबोधित किया.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी