JK Assembly Election 2024: ये सवाल आज पूरे देश में गूंज रहे हैं. पूरा देश जानना चाहता है कि जम्मू-कश्मीर के अमन चैन को कौन छीनना चाहता. हम जानना चाहते हैं कि आखिर वो कौन है जो हमारे सबसे बड़े दुश्मन और कश्मीर की सफेद वादियों को काला करने वाले पाकिस्तान के साथ है. ये जवाब देना होगा जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला को और देश के नए हीरो बने राहुल गांधी को, क्योंकि धारा 370 और 35 ए को लेकर जो बयान पड़ोसी मुल्क से आया है वो कई सारे सवाल खड़े कर रहा है.
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 पूरी तरह खत्म हो गया, लेकिन लगता है पाकिस्तान आज तक उसकी टीस में जी रहा है. यही वजह है कि अब उसने इसे लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर हमला बोला है. सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि पाकिस्तान ने ऐसा क्या बोला जो सीधे तौर पर उमर अब्दुल्ला और राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा कर रहा है.
क्या बोले पाकिस्तानी नेता
दरअसल, पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने अपने प्रोग्राम में ख्वाजा आसिफ से सवाल किया, ‘शेख अब्दुल्ला और नेहरू ने 370 और 35A तय किया था. अब ये दोनों पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इलेक्शन में कह रही हैं कि अगर हम जीत गए तो 35 ए और 370 की सस्पेंशन को खत्म कर देंगे. आपको लगता है ये संभव है. पाकिस्तानी मंत्री ने कहा, ‘ये संभव है. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस दोनों की ही महत्वपूर्ण मौजूदगी है. बहुत चांस है कि वो पावर में आएं.
उन्होंने इसे इलेक्शन का मुद्दा बनाया हुआ है. इसके आगे हामिद मीर ने कांग्रेस नेता का बयान सुनाया गया, जिसमें वो कहीं भी अनुच्छेद 370 का जिक्र नहीं करते. लेकिन जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य बनाने की मांग करते हैं. इसके बाद हामिद मीर ने कहा, ‘क्या हम ये कह सकते हैं कि आज पाकिस्तान की सरकार और भारत की कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस एक पेज पर हैं?’ इसे लेकर ख्वाजा आसिफ ने कहा, ‘इस मुद्दे (अनुच्छेद 370) पर, बिल्कुल… हमारी भी यही डिमांड रही है कि कश्मीर का स्टेटस रीस्टोर किया जाए.
कौन रच रहा साजिश
अब साफ हो गया होगा कि आखिर कश्मीर के रंग को फिर से लाल करने की साजिश कौन रच रहा है. पाकिस्तान को फूटी आंख नहीं सुहा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य बने. वो चाहता है कि 370 और 35 ए की फिर से वापसी हो, फिर लोग वहां घरों में कैद हों…शांति…अमन और भाईचारा खत्म हो. इसका साथ दे रहे हैं कौन ये आप देख ही चुके हैं. क्योंकि पाकिस्तान का इतना बड़ा मंत्री ऐसे ही इस इंटरनेशनल मुद्दे पर कांग्रेस और उमर का नाम नहीं लेगा. वो कहते हैं न कि धुआं वहीं उठता है जहां आग लगी होती है. ऐसे में अब बीजेपी नेता भी कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस से सवाल कर रहे हैं.
बीजेपी नेता राम माधव ने लिखा है कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक स्पष्ट चुनौती. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि एनसी-कांग्रेस गठबंधन पाकिस्तान के साथ “एक ही पृष्ठ पर” है. लोग चुनावों में इस देशद्रोही गठबंधन को एक बड़ा सबक सिखाएंगे. जम्मू-कश्मीर उन लोगों के साथ खड़ा होगा जो हिंदुस्तान के साथ खड़े हैं, न कि उन लोगों के साथ जो पाकिस्तान के साथ “एक ही पृष्ठ पर” हैं.
Rahul Gandhi: राहुल गांधी को लेकर आपस में भिड़े जेपी नड्डा और खड़गे, जानें क्या हुआ
वहीं बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने भी कांग्रेस को घेरा है. शहजाद पूनावाला साफ कह रहे हैं कि एक व्यक्ति का विरोध करते-करते कांग्रेस और एनसी पाकिस्तान के साथ खड़े हो गए हैं. वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी करारा ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘पाकिस्तान, एक आतंकवादी देश, कश्मीर पर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की स्थिति का समर्थन करता है. जियो न्यूज पर हामिद मीर की कैपिटल टॉक पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कहते हैं, ‘जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने के लिए पाकिस्तान और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन एक ही पेज पर हैं.’ ऐसा कैसे है कि, पन्नून से लेकर पाकिस्तान तक, राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस, हमेशा भारत के हितों के प्रतिकूल लोगों के पक्ष में दिखाई देती है?’
पीठ में घोंपता आया खंजर
इतना सबकुछ हो रहा है तो सवाल उठने लाजिमी है क्योंकि पाकिस्तान एक ऐसा पड़ोसी है जो हमेशा से ही भारत की पीठ में खंजर घोंपता आया. खुद को तो घऱ में आटा-दाल तक नसीब नहीं है लेकिन भारत के खिलाफ ऐसे जहर उगलता है. जैसे उसने हमें बनाया है लेकिन वो भूल गया कि वो भारत से ही निकला है. वहीं इस पूरे मामले में सियासत सूरमाओं को देखिए नए नवेले हीरो बने या बनाए गए राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस चुनाव में कांग्रेस अनुच्छेद 370 को लेकर बिल्कुल चुप है. अपने घोषणा पत्र में भी इसका जिक्र नहीं किया है. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने से जुड़ी बात कही है.
हालांकि कांग्रेस के साथ गठबंधन के साथी फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस अनुच्छेद 370 की बहाली और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का जोर-शोर से वादा कर रही है. जिसे लेकर बीजेपी की ओर से लगातार कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा जा रहा है. लेकिन अब बड़ा सवाल यहां ये उठता है कि पाकिस्तानी मंत्री के इस जहर का जवाब राहुल गांधी देंगे या फिर अपने साथी उमर के साथ गलबहियां करते रहेंगे और 370 पर चुप्पी साधे रहेंगे क्योंकि कश्मीर की जनता ही नहीं अब तो पूरा देश जानना चाहता है कि नेहरू के नवासे इस मामले में किसके साथ हैं.


