होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: 'न मैं...

Maharashtra Assembly Election 2024: ‘न मैं CM की दौड़ में हूं, न अध्यक्ष की दौड़ में हूं, BJP मेरा घर’- देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर आगामी 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने तमाम मुद्दों पर न्यूज एजेंसी एएनआई को जवाब दिया है. उन्होंने राज्य में सीएम फेस, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस और सीएम योगी के नारे पर खुलकर बयान दिया है.

महायुति के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पूछे जाने पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “कोई योजना नहीं है, कोई तारीख नहीं है. हमें पूरा भरोसा है कि हम अपनी सरकार बनाएंगे. जैसे ही नतीजे आएंगे, तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और तय करेंगी कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. मैं इस प्रक्रिया में नहीं हूं. मैं अपनी पार्टी में एक क्षेत्रीय नेता हूं, यह सब राष्ट्रीय अध्यक्षों का खेल है.”

राज्य के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम (महायुति) बहुत आश्वत हैं कि हमारी सरकार बनेगी. हमने ये तय किया है कि परिणाम आने के बाद तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी. ये तीनों मिलकर तय करेंगे कि किसको मुख्यमंत्री बनाना है. मैं तो इस पूरी प्रक्रिया में नहीं हूं.”

BJP मेरा घर, जीना यहां, मरना यहां- डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “न तो मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में हूं, न ही मैं अध्यक्ष की दौड़ में हूं. मैं ऐसी किसी दौड़ में नहीं हूं. भाजपा मेरा घर है, जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां. देवेंद्र फडणवीस ऐसा नट है जो कहीं भी फिट होता है, जहां भी पार्टी इस नट को फिट कर दे यह वहां फिट हो जाएगा.”

Uttarkashi Tunnel Collapse: उत्तरकाशी सुरंग हादसे के 1 साल बाद क्या हैं हालात, कितना बचा है काम, कब तक होगा पूरा?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे योगी जी के नारे में कुछ भी गलत नहीं लगता. इस देश का इतिहास देख लीजिए, जब-जब इस देश को जातियों, प्रांतों और समुदायों में बांटा गया, यह देश गुलाम हुआ.”

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी