होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में...

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में NDA और INDIA किस गठबंधन में सीटों पर फंसा है पेंच, अब तक क्या-क्या हुई बात

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में अगले कुछ घंटों में चुनाव का ऐलान हो जाएगा. महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं. बीते कुछ सालों में बदले सियासी समीकरण के बाद चुनाव हर दल के नई चुनौती होगी. लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद राज्य में अपनी सत्ता को बचाना पार्टी के लिए आसान नहीं होने वाला है.

दरअसल, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान दो गठबंधन NDA और INDIA के बीच पूरी लड़ाई होगी, या कहें कि महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच चुनाव में सीधी टक्कर होगी. दोनों ही गठबंधन पहले बार विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ होंगे क्योंकि अभी तक उद्धव ठाकरे ने विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ या अकेले ही लड़ा है. यह पहला मौका है जब कांग्रेस के साथ लड़ेंगे.

हर गठबंधन के लिए पहला चुनाव

हालांकि एनडीए और अजीत पवार के साथ ही शिंदे गुट का भी लगभग ऐसा ही हाल है. अजीत पवार पहले बार अपने चाचा शरद पवार के खिलाफ विधानसभा चुनाव में एनडीए के साथ होंगे. लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वहीं शिंदे गुट भी बीजेपी के साथ है और उद्धव ठाकरे की पार्टी तोड़ने के बाद यह उनके लिए पहला विधानसभा चुनाव होगा.

ऐसे में देखा जाए तो दोनों ही गठबंधन काफी बड़े हैं और सीटों पर पेंच फंसना कोई बड़ी बात नहीं है. समस्या इसको सुलझाने की है और जो पहले सुलझा लेगा उसके लिए आगे चुनाव में राह आसान होने वाली है. हालांकि अभी किसी भी गठबंधन में सीटों पर बात फाइनल नहीं हुई है. जबकि दोनों गठबंधन के ओर से जल्द सीट शेयरिंग होने का दावा किया जा रहा है.

दोनों गठबंधन में एक जैसा हाल

मंगलवार को जब एनडीए के गठबंधन दलों की बैठक हुई तो बीजेपी के हाईकमान ने बताया कि पार्टी करीब 150 से 155 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. जबकि शिंदे गुट को 80 से 85 और अजीत पवार गुट को 40 से 50 सीटें देने की तैयारी है. इस दौरान बताया गया कि जिस पार्टी के मौजूदा विधायक जिस सीट पर हैं वो सीट उसी पार्टी के पास रहेगी और बाकी सीटों पर बात हो रही है.

Maharashtra Assembly Election 2024: हरियाणा चुनाव की इन गलतियों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने दी चेतावनी, कहा- ‘महाराष्ट्र में न दोहराएं’

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के दल कांग्रेस की बैठक भी मंगलवार को हुई. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दी गई जानकारी में कहा गया कि गठबंधन दलों के साथ 90 फीसदी सीटों पर बात फाइनल हो गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 288 सीटों पर महा विकास अघाड़ी चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी