होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: 'कांग्रेस ने...

Maharashtra Assembly Election 2024: ‘कांग्रेस ने हमारे ST समाज को भी अलग अलग जातियों में बांटकर रखा, OBC नाम सुनते ही चिढ़ जाती’- पीएम मोदी

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है. अब नामांकन खत्म होने के बाद हर सियासी दल चुनावी मैदान में अपने प्रचार अभियान को धार दे रहे हैं. इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के अकोला में जनसभा को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस चाहती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में लड़ती रहें, झगड़ा करती रहे क्योंकि वो जानती है कि SC समाज की अलग अलग जातियां आपस में झगड़ती रहेगी, तो उनकी आवाज बिखर जाएगी, उनका वोट बिखर जाएगा और ऐसा होते ही कांग्रेस के लिए सरकार में आने का रास्ता बन जाएगा.’

370 का प्रस्ताव पास किया- पीएम

अकोला की जनसभा में पीएम ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस और उसके साथियों ने आर्टिकल-370 को फिर से बहाल करने का प्रस्ताव पास किया है. आप मुझे बताइये कि क्या जम्मू-कश्मीर में फिर से 370 लागू होनी चाहिए? अलगाववादी, आतंकी संगठन और पाकिस्तान 370 का रोना रोते रहते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘जितनी भारत विरोधी ताकतें हैं, सबके सब 370 का समर्थन करते हैं और वही कांग्रेस की भी भाषा है. कांग्रेस और इसके साथियों को न बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की परवाह है, ना कोर्ट की और ना ही देश की भावना की. कांग्रेस पार्टी जानती है, देश जितना कमजोर होगा, कांग्रेस उतनी मजबूत होगी.’

जातियों में बांट रही कांग्रेस- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने कभी हमारे दलित समाज को एकजुट नहीं होने दिया, कांग्रेस ने हमारे ST समाज को भी अलग अलग जातियों में बांटकर रखा. OBC नाम सुनते ही कांग्रेस चिढ जाती है, OBC समाज की अलग से पहचान न बनें, इसलिए कांग्रेस ने भांति-भांति के खेल खेले हैं.’

Ratan Tata: ‘रतन टाटा के जाने की वेदन अब भी मन में है, इस पीड़ा को भुला पाना आसान नहीं’- पीएम नरेंद्र मोदी

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘हमारा संकल्प है- किसान खुद इतना सशक्त हो कि वो देश की प्रगति का नायक बनकर उभरे. इसलिए, हम किसान की आय बढ़ा रहे हैं और खर्च कम कर रहे हैं. महायुति सरकार के अगले 5 वर्ष कैसे होंगे, इसकी एक झलक महायुति के वचननामे में भी दिख रही है.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी