होमचुनावMaharashtra Assembly Election 2024: 'मेरा आपसे...

Maharashtra Assembly Election 2024: ‘मेरा आपसे आग्रह है, हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी’- पीएम मोदी

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज होते जा रहा है. अब राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर वोटिंग में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा हुआ है. ऐसे में हर राजनीति दल ने वोटर्स को लुभाने अपने नेताओं को चुनाव प्रचार में लगा रखा है. इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी के लिए महाराष्ट्र के लातूर में चुनाव प्रचार किया है.

PM नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “चंद्रपुर के इस क्षेत्र ने भी दशकों तक नक्सलवाद की आग को झेला है. कांग्रेस और उसके साथियों ने आपको सिर्फ और सिर्फ खूनी खेल दिए है. हमारी सरकार ने नक्सलवाद पर लगाम लगाई है. कांग्रेस और उसके साथी कश्मीर में फिर से धारा 370 वापस लाकर लागू करने का प्रस्ताव सदन में लाए हैं. ये लोग वो काम कर रहे हैं जो पाकिस्तान चाहता है.”

कांग्रेस का खतरनाक खेल- पीएम

पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “महाराष्ट्र का तेज विकास अघाडी वालों के बसकी बात नहीं है. अघाडी वालों ने विकास पर ब्रेक लगाने में पीएचडी कर दी है. अघाडी यानी भ्रष्टाचार के सबसे बड़े खिलाड़ी. आपकी एकता टूट जाए, ये कांग्रेस का खतरनाक खेल है. आदिवासी समाज जातियों में बटेगा, तो उसकी पहचान और ताकत खत्म हो जाएगी.”

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के शहजादे विदेश में जाकर खुद ये ऐलान कर चुके हैं. इसलिए मैं कहता हूं कि हमें कांग्रेस के इस षड्यंत्र का शिकार नहीं होना है, हमें एकजुट रहना है. इसलिए मेरा आपसे आग्रह है : हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे. अगर आप एक नहीं रहे, आपकी एकजुटता टूटी, तो सबसे पहले कांग्रेस आपका आरक्षण छीन लेगी.’

कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार की हमेशा से मानसिकता रही है कि वो इस देश वे राज करने के लिए ही पैदा हुआ है. आजादी के बाद इसलिए ही कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों को आगे नहीं बढ़ने दिया. कांग्रेस आरक्षण से चिढ़ती है. आज मैं आपको कांग्रेस और उसके साथियों की एक बड़ी साजिश से भी सावधान कर रहा हूं.

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को धमकी देने वाला फैजान खान गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जाया गया मुंबई

PM ने कहा कि हमारे देश में आदिवासी समाज की जनसंख्या करीब 10% के आसपास है. कांग्रेस अब आदिवासी समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करना चाहती है. कांग्रेस चाहती है कि हमारे आदिवासी भाई ST के रूप में अपनी पहचान खो दें, उनकी ताकत से उनकी जो पहचान बनी है वो बिखर जाए. महायुति की सरकार किस speed से काम करती है और ये अघाड़ी वालों की जमात कैसे कामों को रोकते हैं, चंद्रपुर के लोगों से बेहतर ये बात और कौन जानेगा.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी