होमराजनीतिMUDA केस में क्या इस्तीफा देंगे...

MUDA केस में क्या इस्तीफा देंगे CM सिद्धारमैया? मुख्यमंत्री के जवाब पर BJP बोली- ‘अब कोई दूसरा विकल्प नहीं’

MUDA मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में बीजेपी-JDS नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है. बीते दिनों कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री की याचिका को खारिज कर दिया गया था, जिसमें राज्यपाल द्वारा दिए गए मुकदमा चलाने के निर्देश पर रोक लगाने की मांग की गई थी. कोर्ट के फैसले के बाद अब विरोधी दल इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

जब पत्रकारों ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से यह सवाल किया तो वह भड़क गए. उन्होंने माइक को किनारे हटा हुए कहा, ‘जब जरूरत होगी, मैं आपको बाद में फोन करके बताऊंगा.’ कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता आर. अशोक ने कहा, “अदालत कह रही है कि यह एक घोटाला है, इसीलिए हम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. स्वाभाविक रूप से सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री के पद पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है.”

किस आधार पर मांग रहे इस्तीफा- मंत्री

जबकि मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा, “सबसे पहले उनमें विरोध करने की नैतिकता होनी चाहिए. आज वे किस आधार पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, क्योंकि अदालत ने जांच के आदेश दिए हैं? बी. वाई. विजयेंद्र भाजपा के राज्य अध्यक्ष हैं, उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है लेकिन वे इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं. मुनिरत्ना उनके (भाजपा) विधायक वर्तमान में दलितों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए जेल में हैं.”

कर्नाटक सरकार के मंत्री ने कहा, ‘अगर उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो सबसे पहले उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए और पद छोड़ देना चाहिए. उसके बाद सिद्धारमैया के बारे में बात करनी चाहिए. यह कुछ और नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित एजेंडा है, जैसा कि झारखंड, दिल्ली, तमिलनाडु और केरल में हुआ. हम इसका कानूनी रूप से मुकाबला करेंगे.’

येदयुरप्पा पर आरोप लगे थे इस्तीफा दिया- BJP

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, “अगर वह निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच और आगे की जांच चाहते हैं तो मौजूदा सरकार को लोकायुक्त को पूरी छूट देनी चाहिए.” जबकि बीजेपी नेता सी.टी. रवि ने कहा, “जब सिद्धारमैया कर्नाटक में नेता प्रतिपक्ष थे तब बी.एस. येदयुरप्पा पर आरोप लगे थे. तब उन्होंने (सिद्धारमैया) कहा था कि उन्हें (बी.एस. येदयुरप्पा) इस्तीफा देना चाहिए. आप भी उस सुझाव का पालन कीजिए.”

Ind vs Ban Test Match: कानपुर के क्रिकेट स्टेडियम की गिर सकती है बॉलकनी, जांच के बाद टिकटों की ब्रिकी पर रोक, कल से होना है मैच

बीजेपी नेता ने कहा, ‘अब उनके (सिद्धारमैया) पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है. उन्हें इस्तीफा देना चाहिए. आज हम धरना कर रहे हैं जहां हमारी मांग है कि सिद्धारमैया को इस्तीफा देना चाहिए. भ्रष्टाचार कांग्रेस पार्टी ने किया लेकिन वे आरोप लगा रहे हैं भाजपा के ऊपर. कांग्रेस पार्टी के हर राज्य के घोटालों की गिनती की जाए तो कम से कम 2000 घोटाले बैठेंगे.’

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी