होमबड़ी खबरParliamentary Standing Committees का गठन, BJP...

Parliamentary Standing Committees का गठन, BJP के 7 और कांग्रेस के 4 नेताओं समेत इन दलों के अहम चेहरों को मिल जगह

Parliamentary Standing Committees: विभाग-संबंधी संसदीय स्थायी समितियों का गठन गुरुवार को कर दिया गया है. इन समितियों में TMC की डोला सेन, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, सपा के राम गोपाल यादव, JD(U) के संजय कुमार झा, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी और TMC के कीर्ति आजाद समेत कई बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं.

TMC की डोला सेन को वाणिज्य संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिग्विजय सिंह को शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राम गोपाल यादव को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

JDU के संजय कुमार झा को मिली जगह

बीजेपी के बृजलाल को कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीजेपी के भुवनेश्वर कलिता को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. JDU के संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

चरणजीत सिंह चन्नी को कृषि, पशुपालन एवं खाद्य प्रसंस्करण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कीर्ति आजाद को रसायन और उर्वरक संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीजेपी के अनुराग सिंह ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात संबंधी स्थायी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

BJP के कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी के निशिकांत दुबे को संचार और सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. DMK की कनिमोझी को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीजेपी के राधा मोहन सिंह को रक्षा संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

Prasad Controversy: यूपी के मंदिरों में बाहरी मिठाई चढ़ाने पर रोक की मांग, प्रयागराज, मथुरा और अयोध्या पहुंचा विवाद

शिवसेना के श्रीरंग अप्पा चंदू बारने को ऊर्जा संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के शशि थरूर को विदेश मामलों संबंधी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बीजेपी के भर्तृहरि महताब को वित्त संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.

पूर्व सीएम को भी मिली जगह

TDP के मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी को आवास और शहरी मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. बीजेपी के बसवराज बोम्मई को श्रम, कपड़ा और कौशल विकास संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. NCP के सुनील दत्तात्रेय तटकरे को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.

जबकि कांग्रेस के सप्तगिरि शंकर उलाका को ग्रामीण विकास और पंचायती राज संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. बीजेपी के पी. सी. मोहन को सामाजिक न्याय और अधिकारिता संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. बीजेपी के ही राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन संबंधी समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी