Prashant Kishor: पश्चिम बंगाल में परीक्षा देने गए बिहार के युवाकों के साथ दुरव्यवहार का मामला अब तूल पकड़ चुका है. चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस मामले में कटाक्ष करते हुए प्रतिक्रिया दी है. उनका दावा है कि बिहार के नेताओं की वजह से ही पूरे देश में बिहार के बच्चों को अपमानित किया जाता है.
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि अब पूरे देश में बिहार के लोगों का अपमान किया जा रहा है. बिहार का व्यक्ति जहां भी जाता है उसे मूर्ख, अनपढ़ और मजदूर समझा जाता है. स्थिति ऐसी बन गई है कि बिहारी शब्द गाली बन गया है. पूरे देश में हमारे बिहार के बच्चों का अपमान हो रहा है और बिहार के नेता ही इसके जिम्मेदार हैं.
उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती ज्ञान की धरती रही है. यहां पूरी दुनिया के लोग शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए आया करते थे. यह ऐसी धरती है जहां देवताओं को भी ज्ञान प्राप्त हुआ है. एक समय पूरे देश पर बिहार का शासन होता था.
नेताओं को बताया जिम्मेदार
प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां के नेताओं के ‘जंगलराज’ और ‘अफसर राज’ का नजीता रहा है कि बच्चे और युवा केवल 10 से 12 हजार रुपये के लिए पूरे देश में मजदूरी कर रहे हैं. वो अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में मजदूरी करने जाते हैं. वहां उन्हें अपमानित किया जाता है और उनके साथ दुर्व्यवहार होता है.
Israel Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह को खत्म करने की खाई कसम
जन सुराज अभियान के प्रमुख ने कहा कि हमें अब इस व्यवस्था को बदलना है. यहां के बच्चों के अच्छी शिक्षा मिले और कोई भी अनपढ़ नहीं कहे और मूर्ख कहकर अपमानित नहीं करे. बता दें कि बिहारी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद अब एक बार फिर से ममता सरकार सवालों के घेरे में है.


