होमराज्यRajasthan News: दौसा में 18 घंटे...

Rajasthan News: दौसा में 18 घंटे में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाला गया बाहर, अस्पताल में भर्ती

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा में बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को बाहर निकला लिया गया है. बच्ची बुधवार को बोरवेल में गिरी थी. इसके बाद प्रशासन को इस घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद प्रशासन रेस्क्यू में लगा हुआ था. हालांकि बार बार हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू में बाधा आ रही थी. लेकिन गुरुवार को 18 घंटे की मसक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया गया.

दौसा में बाहर निकाले जाने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया है. इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में सहायक कमांडर एनडीआरएफ योगेश कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया, “600 फुट का बोरवेल था, बच्ची 28 फुट पर थी. बीच-बीच में बारिश हो रही थी लेकिन हमने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा. NDRF के 30 और SDRF के 10 लोग इस अभियान में लगे हुए थे.”

क्या बोले अधिकारी

इससे पहले मंगलवार को योगेश कुमार ने बताया, “बच्ची को निकालने के लिए 31 फुट समानांतर खुदाई कर ली गई है. अब 17 फुट होरिजेंटल अप्रोच बनानी है जिसमें से 12 फुट अप्रोच बना ली गई है. 5 फुट अप्रोच और बनानी है. बच्ची अभी होश में है. कुछ देर पहले बच्ची को बिस्किट खाने को दिया गया है. दूध पिलाया गया है. 2-3 घंटे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने की संभावना है.”

Bihar News: बिहार में दबंगों का तांडव, नवादा में चली कई राउंड गोलियां, झोपड़ियों में लगाई आग, 25 घर जले, कांग्रेस बोली- ‘मोदी जी हमेशा की तरह मौन’

बुधवार की शाम चार बचे बोरवेल में गिरी बच्ची को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगी हुई थी. इस रेस्क्यू में एक एलएनटी, 4 जेसीबी और 2 ट्रैक्टर लगाए गए थे. जबकि वहां बोरवेल के बगल में 20 फीट का टनल बनाया गया. इसी टनल के जरिए बच्ची को बाहर निकाला गया. हालांकि बुधवार को पूरे दिन हुई बारिश के कारण इस रेस्क्यू में काफी परेशानी आई है.

बाहर निकालने जाने के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया. इस दौरान कलेक्टर देवेंद्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा के साथ ही प्रशासन के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी