Sharda Sinha Health Update: दिल्ली स्थित AIIMS के आईसीयू में भर्ती बिहार की प्रसिद्ध लोकगीत गायिका शारदा सिन्हा की तबीतय सोमवार की देर शाम को अचानक बिगड़ गई. तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की सुबह फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली है.
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा की चिकित्सा स्थिति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने उनके बेटे अंशुमान सिन्हा को फोन किया और उनके इलाज के लिए हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया. अंशुमान सिन्हा ने पुष्टि की कि वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
हालत अचानक नायुक हुई
छठ गीतों से आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोक गायिका बीते कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. पद्म भूषण से सम्मानित 72 साल शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती है. सोमवार की शाम को उनकी हालत अचानक नाजुक हो गई है.
बीते दिनों लोकगायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया, “इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं.” उन्होंने तब लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं और मुश्किल है, काफी मुश्किल है.
अचानक ज्यादा बिगड़ी तबीयत
अंशुमन सिन्हा ने कहा था कि इस बार काफी मुश्किल है. बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें. जबकि सोमवार की शाम को बेहद भावुक और रुआंसे अंशुमन ने कहा कि वह डॉक्टर से मिलकर आए हैं. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है.
पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं. गायिका के चर्चित गानों में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं. उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है. बता दें कि उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में संगीत से जुड़े एक परिवार में हुआ था.


