होमचुनावShiv Sena Candidate List: शिवसेना ने...

Shiv Sena Candidate List: शिवसेना ने 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, सीएम शिंदे समेत कई मंत्रियों को मिला टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Shiv Sena Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद अब उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. शिवसेना ने मंगलवार देर रात 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इस सूची में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे शहर के कोपरी-पाचपाखाडी से उम्मीदवार बनाया गया है.

शिवसेना ने आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट मंत्रियों को उनकी अपनी सीट से उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा पार्टी ने लगभग उन सभी विधायकों के टिकट का पहली ही लिस्ट में ऐलान कर दिया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन उद्धव ठाकरे के खिलाफ पार्टी में बगावत का नेतृत्व करते हुए शिंदे का समर्थन किया था.

इन्हें बनाया उम्मीदवार

जारी की गई सूची के अनुसार सीएम शिंदे ठाणे शहर से सटे कोपरी-पाचपाखाडी से चुनाव लड़ेंगे, वह अभी मौजूदा वक्त में यहीं से विधायक हैं. जबकि जलगांव ग्रामीण से गुलाबराव पाटिल, सावंतवाड़ी से दीपक केसरकर, सिल्लोड से अब्दुल सत्तार और पाटन से शंभुराज देसाई उम्मीदवार बनाया गया है.

अगर अन्य कैबिनेट मंत्रियों की बात करें तो दादा भुसे को नासिक की मालेगांव आउटर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मंत्री उदय सामंत रत्नागिरी और तानाजी सावंत को परांदा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी के प्रमुख नेता सदा सर्वणकर को मुंबई की माहित सीट से शिवसेना ने अपना उम्मीदवार बनाया है.

रिश्तेदारों को भी मिला टिकट

दूसरी ओर पार्टी ने कई विधायकों के रिश्तेदारों को भी पहली लिस्ट में टिकट देने का ऐलान किया है. मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत राजापुर से टिकट दिया गया है. जबकि दिवंगत विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर को सांगली जिले के खानपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है.

Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में अलग-अलग गुल खिला रही सियासत, BJP के लिए हर राज्य में चुनौती

वहीं शिवसेना के लोकसभा सांसद रवींद्र वाईकर की पत्नी मनीषा वाईकर को जोगेश्वरी (पूर्व) सीट, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल को अमरावती जिले के के दरियापुर सीट और लोकसभा सांसद संदीपन भुमरे के बेटे विलास भुमरे को पैठन से उम्मीदवार बनाया गया है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी