होमराज्यUP News: महाराष्ट्र के बाद यूपी...

UP News: महाराष्ट्र के बाद यूपी में पोस्टर वॉर, अखिलेश यादव और सीएम योगी में महाभिड़ंत

UP News: विधानसभा चुनाव भले ही महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे हो. लेकिन उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मी ऐसी मानो यहां उपचुनाव नहीं विधानसभा के चुनाव हो रहे हो. इस बीच मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कटेंगें तो बटेंगे के नारे वाला पोस्टर पर चर्चा अभी थमी नहीं थी कि लखनऊ में अखिलेश यादव का पोस्टर सुर्खियों में आ गया है. जैसे बीजेपी और समाजवादी पाटी के बीच लखनऊ से लेकर मुंबई तक पोस्टरवार चल रहा हो.

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फोटो लगा बिल्कुल फिल्मी होर्डिग जैसा एक पोस्टर सामने आया है. उसपर सपा के पसंदीदा रंग यानी लाल और हरे से लिखा है सत्ताईस का सत्ताधीश. अब इस पोस्टर के सामने आने के बाद जैसे पोस्टर वॉर का आगाज हो गया हो. दरअसल, ये पोस्टर अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर लगाया गया है. सपा के कार्यकर्ता और नेता अखिलेश यादव को इसी तरह बधाई दे रहे तो उसी में से एक होर्डिंग कापी चर्चा में आ गई है.

2021 में भी लगाया था पोस्टर

जैसा कि सपा नेता जयराम पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दी और सपा कार्यालय के बाहर विशेष होर्डिंग लगाई, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई. जैसा की सपा दफ्तर के बाहर आप इस होर्डिंग में देख सकते हैं, अखिलेश यादव को एक प्रभावशाली नेता के रूप में दिखाया गया है. इसमें वो सिर पर समाजवादी पार्टी की पारंपरिक लाल टोपी पहनी हुए हैं और होर्डिंग पर लिखा है, ’24 में बरसा जनता का आशीष, दिवारों पर लिखा है, कौन होगा…सत्ताईस का सत्ताधीश. जैसा कि आपको बता दें कि साल 2021 में ‘आ रहा हूं’ का पोस्टर भी जयराम पांडे ने ही लगवाया था.

ऐसे दी बधाई

होर्डिंग पर अंत में संस्कृत भाषा में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई है. पोस्टर पर लिखा है, ‘त्वं जीव शतं वर्धमानः. जीवनं तव भवतु सार्थकम्.. इति सर्वदा मुदं प्रथयामहे. जन्मदिवसस्य अभिनन्दनानि..’ यानी आप सौ वर्ष जीवित रहे. आपका जीवन सार्थक हो. हम हमेशा अपनी खुशी जाहिर करते हैं. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं.

Ajit Pawar NCP Candidate List: एनसीपी ने अपने 38 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, डिप्टी सीएम समेत इन्हें मिला टिकट

गौरतलब है कि इस बार यानी 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी की कुल 80 लोकसभा सीटों में से अकेले 37 सीटें जीत ली और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी 6 सीटें जीती. जबकि बीजेपी सिर्फ 33 सीटें ही जीत पाई और बीजेपी केंद्र में अपने दम पर बहुमत से भी महरुफ हो गई. ऐसे में आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सपा का उत्साह समझा जा सकता है. अभी 9 सीटों पर उपचुनाव को लेकर भी बीजेपी और सपा में जगह की प्रतिद्वंद्विता है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी