होमचुनावWayanad ByElection 2024: प्रियंका गांधी का...

Wayanad ByElection 2024: प्रियंका गांधी का दावा- ‘राहुल गांधी के खिलाफ चला एक बड़ा अभियान, बहुत सारा पैसा और संसाधन लगा’

Wayanad ByElection 2024: केरल की वायनाड सीट पर उपचुनाव के लिए अब कांग्रेस उम्मीदवार और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना अभियान तेज कर दिया है. वह सोमवार से ही वायनाड में चुनाव प्रचार कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने मंगलवार को राहुल गांधी का जिक्र कर एक बड़ा दावा किया है.

कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘मेरे भाई (राहुल गांधी) की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए उनके खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया. उस अभियान में बहुत सारा पैसा और बहुत सारे संसाधन डाले गए. एक समय था जब हर कोई उनसे मुंह मोड़ रहा था और उस समय आप सभी ने उनसे प्यार किया, वोट दिया और समर्थन दिया. आज जो कुछ भी हर कोई देख रहा है, वह आपने पहले देखा था. वायनाड के लोगों ने उनके साथ प्यार का रिश्ता बनाया और वह इसके लिए आभारी हैं.’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मैं वायनाड के इतिहास को अच्छे से जानती हूं. वायनाड के लोग हमेशा सही लोगों के साथ खड़े होते हैं. आपने हमेशा वही किया है जो देश के लिए सही हो. आपका इतिहास बहुत सुनहरा है. आपने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है. यह सभी धर्मों के गुरुओं की शिक्षाओं और उन मूल्यों को दर्शाता है जिन्होंने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन को निर्देशित किया.’

अवसरवादी है माकपा- प्रियंका गांधी

मुख्यमंत्री विजयन द्वारा आरएसएस और जमात-ए-इस्लामी की तुलना करने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि आम चुनावों के समय पिनराई विजयन ने सीएए मुद्दे पर चर्चा करके अल्पसंख्यकों को खुश करने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने साथ नहीं दिया तो अब बहुसंख्यक समुदाय को खुश करना शुरू किया है. पिछले पांच चुनावों में जमात-ए-इस्लामी ने माकपा का समर्थन किया है.

Salman Khan: जीशान सिद्दीकी और सलमान खान को धमकी देने वाला नोएडा से गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पिछले 30 साल से माकपा को जमात-ए-इस्लामी का समर्थन मिल रहा है. जब जमात माकपा के साथ थी, तब वह धर्मनिरपेक्ष थे. लेकिन उनका साथ छोड़ने के साथ ही वह बदल गए हैं? यह माकपा का एक अवसरवाद है. एक के बाद एक सभी समुदाय ने माकपा का साथ छोड़ना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी