होमबुलंद भारत स्पेशलYoungest Female CM list: कौन थीं...

Youngest Female CM list: कौन थीं सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाली महिला? इस लिस्ट में कहां हैं आतिशी, देखें यहां

Youngest Female CM list: आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता आतिशी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. आतिशी अब दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं. इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. लेकिन अगर उम्र के लिहाज से देखा जाए तो आतिशी इन दोनों से काफी कम उम्र में मुख्यमंत्री बन गई हैं.

लेकिन अगर देश में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाली महिलाओं की बात करें तो लिस्ट में बीएसपी चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती सबसे आगे हैं. मायावती 39 साल की उम्र में ही मुख्यमंत्री बन गई थीं. नंदिनी सत्पथी भी इस लिस्ट में शामिल हैं और वह ओडिशा की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. उन्होंने 41 साल की उम्र में सीएम पद संभाला था.

लिस्ट में ये हैं नाम

वहीं मायावती के बाद इस लिस्ट में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी का नंबर आता है. रबड़ी देवी देश की तीसरी सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाली महिला रह चुकी हैं, वह 42 साल के उम्र में मुख्यमंत्री बनीं थीं. इन दोनों के बाद इस लिस्ट में तमिलनाडु की पूर्व सीएम और AIDMK की पूर्व सीएम जयललिता का नंबर आता है.

जयललिता भारत में सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाली महिलाओं की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, वह 43 साल की उम्र में सीएम बनीं. इन सबके के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी का नंबर आता है. आतिशी ने 43 साल की उम्र में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इनके साथ ही गोवा की पूर्व सीएम शशिकला काकोडकर भी लिस्ट में शामिल हैं.

मुस्लिम महिला भी शामिल

शशिकला काकोडकर जब 43 साल की थीं तो उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थीं. इन सबके बाद मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती का नंबर आता है. वह जब जब 44 साल की थीं तो वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं. इस लिस्ट में एक मुस्लिम महिला का भी नाम शामिल है.

Haryana Assembly Election 2024: कांग्रेस के नेताओं की नाराजगी, BJP के लिए मौका, ऑफर मिला तो खड़गे ने तोड़ी खामोशी

असम की पूर्व सीएम सैयद अनवरा तैमूर सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री बनने वाली मुस्लिम महिला हैं. जब वह असम की मुख्यमंत्री बनीं थी उस वक्त उनकी उम्र 44 साल थी. बता दें कि आतिशी मुख्यमंत्री बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

बुलंद भारत स्पेशल

टॉप स्टोरी